फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies after being hit by truck

Basti News: शादी में शामिल होने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by truck
- कलवारी थानाक्षेत्र के बेइली गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बहादपुरपुर, नगर बाजार (बस्ती)। लुम्बिनी दुद्धी मार्ग स्थित एकता मैरेज हाल बेइली के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के मुताबिक कलवारी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी जयंत्री प्रसाद मिश्र के 25 वर्षीय पुत्र पवन मिश्र बेइली स्थित एकता मैरेज हाल में इसी थाना क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी अपने रिश्तेदार की लड़की की शादी में शामिल होने जा रहे थे। तभी मैरेज हाल के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे गाड़ी का आधा हिस्सा उड़ गया। इस जोरदार टक्कर में पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को एनएचआई के एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर (कलवारी) पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घटना की जानकारी स्वजनों को दी। पवन मिश्र की अभी पिछले वर्ष शादी हुई थी। घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed