{"_id":"64384d8cbdd0162478043044","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-basti-news-c-7-1-125097-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत
Fri, 14 Apr 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। थाने के गेट के सामने बाइक सवार को ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने चपेट में ले लिया। इलाज के लिए सीएसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवटाखोर के परसौना पूरवे के राजकुमार पाल पुत्र तुलसीराम पाल सोनहा बाजार से सब्जी लेकर वापस घर जा रहे थे। सोनहा थाने के मेन गेट के पास मोड़ पर शिवाघाट के तरफ से पहुंची ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को चपेट ले लिया। जिससे बाइक सवार राजकुमार पाल को काफी चोट लग गई। एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार भाईयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे हैं। परिवार में पत्नी राज कुमारी , माता ज्ञानमती कस रोरोकर बुरा हाल है। राजकुमार पाल रोजी रोटी के लिए पूना रहते थे। 22 दिन पहले पूना से गांव घर आये थे। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्राली थाने पर खड़ी करा ली गई है।