{"_id":"5e65336e8ebc3eebba2102cd","slug":"youth-died-by-current3-basti-news-gkp3441309123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
बनकटी। लालगंज थानांतर्गत देईसाड़ निवासी राजनाथ (20) बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। गांव में ही देई माता मंदिर के सामने राजाराम का मकान निर्माण करा रहे हैं। मृतक वहां पर मजदूरी करता था।
रविवार को निर्माण के लिए सरिया सीधी कर रहा था कि ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन में सरिया छू गई। जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक मामले को समझ पाते तब तक वह अचेत हो चुका था। आनन फानन में 108 एंबुलेंस से उसे बनकटी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित बताया जा रहा है।