फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth died by current

संशोधित--करंट से युवक की मौत, एक झुलसा

Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth died by current
संतू मंडल । फाइल फोटो - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, एक झुलसा
घर के सामने सोते समय टूटा हाईटेंशन तार
गुस्साए ग्रामीण पहुंचे थाने, कार्रवाई की मांग
परशुरामपुर के हरिगांव बाजार में भोर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। घर से बाहर सो रहे युवक पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। डॉक्टरों ने उसे अयोध्या के लिए रेफर कर दिया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विभागीय जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
लापरवाही के चलते लोग जान गंवा रहे हैं। अभी सोमवार को महराजगंज जिले में करंट की चपेट से पांच लोगों की मौत हुई थी फिर भी निगम की कार्य शिथिलता जारी है। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में सो रहे युवक संतू मंडल (22) पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण संतू की मौत हो गई। जबकि विक्की गंभीर रूप से झुलस गया है। सीएचसी परशुरामपुर के डॉक्टरों ने गंभीर हाल में विक्की को रेफर कर दिया। इसका इलाज श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है। विद्युत विभाग की लापरवाही से गुस्साए लोग एकजुट होकर परशुरामपुर थाने पहुंच गए। लिखित तहरीर देकर क्षेत्र में तैनात लाइनमैन व अन्य जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि तार गिरने के बाद विद्युत निगम को सूचना देने के लिए जब फोन किया जाने लगा तो दो घंटे तक फोन नहीं मिला। इससे विद्युत आपूर्ति चालू रही। इतना ही नहीं हाई करंट होने से लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण, फ्रिज, पंखा, टीवी आदि जल गए।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की सुनें
विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता मंडल राजा बाबू कटियार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उपकेेंद्र पर फोन नहीं उठने की भी जांच होगी। क्षेत्र में जहां भी तार ढीले हैं सर्वे कराकर उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुरामपुर के थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मामला बिजली निगम का है। परिवार के लोगों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव की अंत्येष्टि कर दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

परशुरामपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सलमान के मोबाइल नं-9453047455 पर मिलाने पर उनका फोन रिसीव ही नहीं हुआ।
पंखे में करंट से महिला झुलसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बिहार गांव में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से राजकुमारी (38) गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य कप्तानगंज ले गए। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed