फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth caught from CCTV footage, bike recovered

Basti News: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया युवक, बाइक बरामद

Thu, 25 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth caught from CCTV footage, bike recovered
परशुरामपुर में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्रामीणो ने बाइक चोर को पकड़ा।
परशुरामपुर। क्षेत्र के पौराणिक स्थल शृंगीनारी में मंगलवार को लगने वाले क्षेत्रीय मेले में एक युवक ने मंदिर के पुजारी की बाइक चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में पास के एक युवक को बाइक ले जाते देख ग्रामीणों ने उसे उसके घर से पकड़ लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार को पुजारी लालजी पांडेय भक्तों से प्रसाद चढ़वाने सुबह मंदिर में पहुंचे। परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर दी। शाम को घर जाने के लिए निकले तो ढूंढने पर बाइक नहीं मिली। इस पर मंदिर के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। उसमें शाम 4 बजकर 38 मिनट पर एक युवक पुजारी की बाइक लेकर मंदिर परिसर से बाहर निकलते नजर आया। फुटेज से फोटो तथा वीडियो निकालकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर किसी ने आरोपी युवक की पहचान कर मंदिर के पुजारी को फोन किया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से पुजारी ने बाइक चोरी करने वाले युवक को उसके घर से पकड़वाया। पूछताछ में उसने घटना को कुबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस तथा ग्रामीणों ने बभनान कस्बे से बाइक बरामद कर ली। चर्चा है कि आरोपी युवक ने बाइक की मास्टर चाबी देने वाले लोगों का नाम भी पुलिस को बताया है। परशुरामपुर के एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed