फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth burnt to death by blast in peppermint plant's tank

Basti News: पिपरमिंट प्लांट के टैंक में ब्लास्ट से झुलसे युवक की मौत

Mon, 29 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth burnt to death by blast in peppermint plant's tank
पिपरमिंट प्लांट के टैंक में ब्लास्ट से झुलसे युवक की मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा। थानाक्षेत्र के मूड़ाडीहा में पिपरमिंट की पेराई करते समय टैंक ब्लास्ट होने के कारण झुलसे व्यक्ति की छठे दिन जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में झुलसे तीन अन्य लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मूड़ाडीहा निवासी उमेश चौधरी (35) ने गांव के उत्तर पिपरमिंट से तेल निकालने का प्लांट लगा रखा था। 22 मई को दोपहर गांव के मुकेश, सुभाष एवं वसंता देवी के साथ मिलकर पिपरमिंट की पेराई कर रहे थे। ओवर लोड के चलते अचानक टैंक फट गया।महिला सहित चारों लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उमेश की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मिले गांव के महेंद्र कुमार ने बताया कि उमेश तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़े थे। वह खेती-बारी करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed