फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth attacked with sharp weapon, condition critical

Basti News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon, condition critical
वॉल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे गांव में से घूमकर पैदल घर लौट रहे लवकुश यादव (28) पुत्र स्वामी नाथ यादव के ऊपर पीछे से किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच हमलावर हमला करके वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

परिजन एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर पहुंचे। जहां से नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल के चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने पीछे से किसी धारदार हथियार से हमला करके भाग निकला। जिससे वह चिल्लाकर अचेत होकर गिर पड़े। घायल लवकुश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है। इस संबंध में सीओ रूधौली कुलदीप ने बताया कि सूचना मिली है मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed