{"_id":"6af08bc3f6f9a96d79084d00","slug":"youth-and-womens-community-groups-mangal-dals-will-receive-sports-kits-basti-news-c-207-1-bst1005-171375-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवक और महिला मंगल दलों को मिलेगी खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवक और महिला मंगल दलों को मिलेगी खेल किट
विज्ञापन
बस्ती। गांवों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास की सुविधा देने के लिए जिले के 864 युवक और महिला मंगल दलों को खेल किट वितरित की जाएगी। युवा कल्याण विभाग की ओर से 432 युवक मंगल दल और 432 महिला मंगल दलों का चयन किया गया है। खेल सामग्री जिले में पहुंच चुकी है, लेकिन शासन स्तर से वितरण की तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण अभी किट बांटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 1187 युवक मंगल दल और 1187 महिला मंगल दल गठित हैं। ये दल गांवों में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल अभ्यास के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित दलों को निशुल्क किट दी जाएगी। प्रत्येक चयनित दल को पांच वॉलीबॉल, एक नेट, पांच फुटबॉल और एक एयर पंप उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा महिला मंगल दलों को स्किपिंग रोप (कूदने की रस्सी) और युवक मंगल दलों को फिटनेस ट्यूब दी जाएगी। इससे गांवों में खिलाड़ियों को अभ्यास और शारीरिक फिटनेस संबंधी गतिविधियों में मदद मिलेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, खेल किट का वितरण पांच वर्ष में एक बार किया जाता है। जिले में सामग्री पहुंचने के साथ ही वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शासन से कार्यक्रम और तिथि निर्धारित होते ही ब्लॉकवार किट वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
कोट:: विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मंगल दल को पांच वर्ष में एक बार खेल किट दी जाती है। किट जिले में पहुंच चुकी है और वितरण की तैयारी पूरी है। शासन से कार्यक्रम निर्धारित होते ही चयनित युवक और महिला मंगल दलों को खेल सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। -राम प्रताप सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, बस्ती