{"_id":"5ff9edc38ebc3e2f20383940","slug":"young-man-death-in-road-accident-basti-news-gkp3802403134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
गौर। हलुआ मार्ग पर पौनी सूचित गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में गौर थाना क्षेत्र के छितहा गांव निवासी सुनील कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छितहा गांव के युवक सुनील कुमार किसी काम से गौर गए थे। अभी वह बाइक लेकर घर लौट रहे थे। वह पौनी सूचित गांव के पास पहुंचे थे। तभी दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में सेखुईया गांव के मुनीराम शर्मा (25) आए। दोनों की बाइक आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। मौके पर सुनील कुमार की मौत हो गई। मुनीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठी आठ वर्षीय गुड़िया को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना गौर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गौर सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते हादसा हुआ है। किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था।