{"_id":"6254733ec55fa773b633b00e","slug":"young-man-dead-body-recovered-basti-news-gkp433040265","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ी में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
वाल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर रेल खंड पर स्थित बंतला गांव के समीप अप रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार को झाड़ी में शव पड़ा मिला। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
जीआरपी के उपनिरीक्षक पंचराम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि 10 से 15 दिनों से पड़ा था। लेकिन, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष होगी। मृतक के शरीर पर पीले रंग का गोल गले का टी-शर्ट जिस पर महाकाल छपा हुआ है, स्लेटी रंग का लोअर, उसके नीचे काली पैंट, कमर में बेल्ट की जगह पर तार बांधा हुआ है। ऊपर से काली कोट, उसके नीचे लाल जैकेट पहना हुआ है। एक पैर में स्लेटी रंग का जॉकी का मोजा भी पहन रखा है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।