फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   YOUNG man dead body recoverd

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बाग में मिला शव

Sun, 03 Apr 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
YOUNG man dead body recoverd
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, बाग में मिला शव
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार को अमोलीपुर गांव के करीब नहर किनारे बाग में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

शनिवार सुबह नहर के किनारे घूमने गए स्थानीय लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि जांच -पड़ताल के दौरान शव के पास मिले एक कपड़े के झोले में कपड़ा व एक आईडी मिली। जिसके आधार पर युवक की पहचान थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी जय प्रकाश सैनी पुत्र शिवशंकर सैनी के रूप में हुई। थाने पहुंचे युवक के भाई ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि जय प्रकाश खेती-बाड़ी नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। परिजनों ने बताया कि जयप्रकाश सैनी की शादी कुछ साल पहले फूलडीह गांव में हुई थी। उसके दो लड़के एक लड़की भी है। पत्नी मायके फूलडीह में रहती है। जयप्रकाश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था जिसमें शिव प्रकाश अपने परिवार के साथ बंगलूरू में रहता है। वहीं, ओमप्रकाश अमोढ़ा कस्बे में एक कबाड़ी की दुकान पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed