फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   young man dead body found

कलंदरहा नहर के किनारे मिला युवक का शव

Mon, 04 Apr 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
young man dead body found
कलंदरहा नहर के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के कलंदरहा गांव के नहर किनारे बाग में रविवार रात 30 वर्षीय युवक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी प्रदीप चौरसिया पुत्र राममूरत चौरसिया के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि प्रदीप काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। प्रदीप चौरासिया तीन भाइयों मुन्ना चौरसिया व संदीप कुमार चौरसिया में सबसे छोटे थे। जिसकी पत्नी एक वर्ष पहले घरेलू विवाद के चलते ससुराल छोड़कर गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा अपने मायके चली गई थी। गांव के कुछ जानकारों की माने तो प्रदीप कुछ घरेलू समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed