फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man crushed to death due to overturning of tractor-trolley

Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की दबकर मौत

Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 22 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed to death due to overturning of tractor-trolley
सकरे कच्ची मिट्टी के रास्ते पर ट्रैक्टर ले जाते समय हुआ हदसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच (बस्ती)। बेतौहा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बेतौहा निवासी कृष्ण पाल गांव से थोड़ी दूर स्थित कुआनो नदी के बाराह क्षेत्र के किनारे मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे में छोटा बेटा 20 वर्षीय शक्ति धान की कुटाई कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाजार जा रहा था। घर से कुछ दूरी जाने पर कच्ची मिट्टी के रास्ते पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे गहरे खेत में पलट गया। शक्ति ट्रैक्टर से कूद कर भाग नहीं पाया और वह इसी के नीचे दब गया।

आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरीके से ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में ही शक्ति की मृत्यु हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण पाल दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। घर का सारा कामकाज शक्ति देखता था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास गांव से बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कृष्ण पाल के घर पहुंचे। बेटे की मौत की गम में मां आरती देवी बेहोश हो जा रही थीं। शक्ति की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed