फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Young man appearing for intermediate exam in place of someone else was caught

Basti News: दूसरे के स्थान पर इंटर की परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया

Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Young man appearing for intermediate exam in place of someone else was caught
यूपी बोर्ड की परीक्षा की पारदर्शिता पर खड़े हुए सवाल
विज्ञापन

तीन विषय की परीक्षा पहले ही दे चुका है आरोपी युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पारदर्शी तरीके से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के दावे की सोमवार को तब पोल खुल गई जब एक युवक इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर देते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह दोस्त के स्थान पर पेपर देने आया था। इससे पहले वह तीन पेपर दे चुका है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल पब्लिक इंटर काॅलेज तुरकौलिया का परीक्षा केंद्र द्वारिका चौधरी इंटर काॅलेज लालगंज में बनाया गया है। सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें परीक्षार्थी वीरेंद्र कुमार के स्थान पर वाल्टरगंज क्षेत्र के बहेरिया निवासी मुकेश नाम का युवक परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

कक्षा निरीक्षक रत्नेश चौधरी ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति लेते समय शक के आधार पर युवक से पूछताछ करने लगे, तभी वह घबरा गया और कक्ष से निकलकर विद्यालय की चहरदीवारी कूदकर भागने लगा। विद्यालय के अन्य स्टाफ ने दौड़ाकर करीब 500 मीटर दूर जाकर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन विषय हिंदी, अंग्रेजी व गणित की परीक्षा पहले ही दे चुका है। केंद्र व्यवस्थापक चंद्रेश चौधरी की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने आरोपी मुकेश पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
पकड़ा गया युवक तीन पेपर पहले ही दे चुका है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक से जवाब तलब किया गया है।
-जगदीश शुक्ल, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed