फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yogi felt the pulse of the crowd... appeared supportive of the public

Basti News: योगी ने टटोलली भीड़ की नब्ज... जनता के प्रति दिखे हिमायती

Wed, 22 May 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Yogi felt the pulse of the crowd... appeared supportive of the public
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमलावर रहे मुख्यमंत्री, आतंकी घटनाओं पर घेरा
विज्ञापन

सीएम बोले- 63 सीट पर चुनाव न लड़ पाने वाली सपा को 400 पार सुनकर आ रहा चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर बाजार के जनता इंटर कॉलेज परिसर में भाजपा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही माहौल राममय हो गया। उन्होंने मंच से जैसे ही हाथ हिलाकर जनता अभिवान करना शुरू किया, भीड़ उत्साह से उछल पड़ी। जय श्रीराम के उद्घोष से कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा। भीड़ की नब्ज टटोलने में योगी को भी देर नहीं लगी। राम भक्तों से बात शुरू कर रामद्रोहियों तक पहुंचे।
20 मिनट के उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री विपक्ष के प्रति आक्रामक तो कभी जनता के हिमायती बने रहे। वह माइक संभालते ही पहले बस्ती की पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित कर भीड़ के दिल में उतर गए। कहा कि यह प्रभु श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के लिए हुई पुत्र कामेष्टि यज्ञ की भूमि है। महर्षि वशिष्ठ की इस धरा पर क्रांतिकारियों और साहित्यकारों की शौर्यगाथा भी गौरवान्वित करने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदी साहित्य के समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल, स्वतंत्रा सेनानी राजा उदय प्रताप सिंह का उल्लेख किया। उन्होंने यह कहकर भीड़ में जोश भर दिया कि यह शौर्य और पुण्य की धरती है। यहां से 400 पार की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। यह कहते हुए सीएम ने आवाज दी अबकी बार... तुरंत भीड़ से आवाज निकली मोदी सरकार। मुस्कारते हुए योगी ने यहीं से विपक्ष को घेरना शुरू किया। कहा कि 400 पार का नारा सुनकर सपा को चक्कर आ रहा है। क्योंकि लोकसभा में बहुमत के लिए 273 सीट ही चाहिए। 63 सीट पर चुनाव न लड़ पाने वाली सपा सोच रही है यह कैसे होगा। इसका जवाब जनता यह कहकर खुद दे रही है कि जो राम को लाए को हैं हम उनको लाएंगे..।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उनका तेवर विपक्ष के प्रति आक्रामक हुआ तो सपा-कांग्रेस गठबंधन को अनर्थकारी कहने से भी नहीं चूके। कहा कि जब भी कांग्रेस-सपा का गठबंधन हुआ तो देश और प्रदेश में अनर्थ हुआ है। उन्होंने जनता को याद दिलाते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी तो अयोध्या, लखनऊ, बनारस कचहरी, अयोध्या के श्रीराम मंदिर, बनारस के संकमोचन मंदिर में आतंकी धमाके हुए थे। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें तो आतंकियों के केस वापस लेने की कोशिश की। पहले आतंकी घटनाओं पर सरकार कहती रही कि आतंकवादी सीमा पार से हैं। अब सीमा पर गलती से पटाखे भी फूट रहे हैं तो पाकिस्तान पहले सफाई पेश कर रहा है। यह नए भारत का दर्शन है।
मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद, नक्सलवाद का समूल नाश हो रहा है। योगी, यहीं नहीं रूके सपा- कांग्रेस गठबंधन की तुलना औरंगजेब से की। कहा कि इनके भीतर औरंगजेब की आत्मा घुसी हुई है। यह जजियाकर जैसी व्यवस्था बहाल करना चाह रहे हैं। इनकी मंशा है अनुसूचित जाति एवं जनजाति का आरक्षण और आपकी प्रापर्टी को मुस्लिमों में बांट दिया जाए। उन्होंने भीड़ से कहा कि यह होने देंगे उत्तर आया नहीं..। फिर बोले इसका उत्तर आप अपने एक वोट से जरूर दीजिए। 400 पार के लक्ष्य में बस्ती की भूमिका अहम होनी चाहिए। फिर समझाते हुए योगी बोले कि इस चुनाव में एक ओर राम भक्त और दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। रामद्रोहियों के मन में देश और जनता के प्रति सम्मान का कोई भाव नहीं है, उनकी संवेदना माफियाओं, आतंकवादियों के प्रति है।
हाल ही में मऊ में एक माफिया की मौत पर सपा के लोग संवेदना करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम भक्त पांच सौ साल के विकार को खत्म कर अयोध्या श्रीरामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त राशन, 60 लाख लोगों के इलाज के लिए 5 लाख का आयुष्मान कार्ड, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, 12 करोड़ घरों में रसोई गैस का सिलिंडर, और शौचालय दिए गए हैं।

10 वर्ष के अंदर 4 करोड़ गरीबों के मकान बनवाए गए हैं। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये के इलाज की सुविधा भी मिलने जा रही है। जिन गरीबों के घर बचे हैं अगले पांच वर्ष में पूरे हो जाएंगे। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने जनता के हिमायती होने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed