फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Yoga has an extremely positive impact on human health.

Basti News: योग का मानव स्वास्थ्य पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है

Tue, 16 Jun 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Yoga has an extremely positive impact on human health.
योग पार्क में योग करते लोग-स्रोत आयोजक - फोटो : 1
बस्ती। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, विश्व संवाद परिषद के सहयोग से बस्ती जनपद में योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत योग पार्क में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के पूर्वी जोन अध्यक्ष प्रो. डॉ. नवीन सिंह, सचिव आशीष टंडन तथा डॉ. रमेश चंद्र के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि योग का मानव स्वास्थ्य पर अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन, शक्ति एवं संतुलन बढ़ता है, वहीं मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में भी सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि योग पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होता है तथा नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है। योगाचार्य सौरभ तुलस्यान एवं मंजेश राजभर ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन, पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त प्रयासों से योग पार्क और राजकीय इंटर कालेज में प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के संरक्षक डॉ प्रवेश कुमार और जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने कहा कि इसका लाभ लोगों को स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और योग के प्रति जनसामान्य का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी कामना पांडेय ने महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया और कहा कि संस्था जनकल्याण के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में योग शिक्षक जवाहर लाल, राम अचल चौरसिया, प्रमोद कुमार गुप्ता, फूलपरी, पुष्पा सिंह, बबली शर्मा, मंजेश राजभर,भूपेंद्र कुमार सिंह,सुनील सिंह, राम सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल, अजय श्रीवास्तव, विनाेद कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed