{"_id":"6845e6fde6e01513c2060c6e","slug":"yoga-camps-will-be-organized-in-tehsils-and-blocks-basti-news-c-207-1-bst1004-137975-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तहसील और ब्लाॅकों में लगाएंगे योग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तहसील और ब्लाॅकों में लगाएंगे योग शिविर
Mon, 09 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारत स्वाभिमान समिति की बैठक हुई। बताया गया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति और इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से जिले की सभी तहसील और ब्लाकों में प्रशासन के सहयोग से योग शिविर लगाया जाएगा।
भारत स्वाभिमान समिति की स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने वैदिक यज्ञ के पश्चात कहा कि संस्था जुड़े योग शिक्षक पहले स्वयं प्रोटोकॉल का स्वाध्याय कर लें फिर उसी के अनुसार निर्धारित स्थान पर योगाभ्यास कराएं।
21 जून को किसान डिग्री कॉलेज परिसर में प्रातः 6 बजे इष्ट मित्रों के साथ सम्मिलित होने की सूचना दें। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य सन्नो दुबे और श्रवण कुमार योग प्रोटोकॉल से कराएंगे। इंडियन योग एसोसिएशन यूपी चैप्टर पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह ने बताया कि पार्कों, गांवों, विद्यालयों आदि में योग जागरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।