फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yatra nikaali gai

सीएए के समर्थन में तिरंगा जागरण यात्रा निकाली गई

Sat, 11 Jan 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
yatra nikaali gai
बस्ती में सीएए के जागरूकता को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक रवि सोनकर, अजय सिंह ने समर्थकों के ? - फोटो : BASTI
सीएए : तिरंगा लेकर लोक जागरण पर निकले समर्थक
विज्ञापन

बस्ती। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में हिंदूवादी संगठनों और भाजपाइयों ने तिरंगा लेकर लोक जागरण यात्रा निकाली। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून अब लागू हो चुका है। किसी भी विरोध से यह प्रवाह रुकने वाला नहीं है। इस कानून का प्रवाह देश का बहुसंख्यक समाज स्वीकार कर चुका है। कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। यात्रा के दौरान महिला व पुरुष तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रवि शंकर, विभाग संघ चालक नरेंद्र भाटिया, जिला संचालक पवन तुलस्यान, विभाग कार्यवाहक नागेंद्र सिंह, शारीरिक प्रमुख राहुल शुक्ला के अलावा भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, सीए शुक्ला, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, पालिका चेयरमैन रूपम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेेश शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, दयाशंकर मिश्र, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, राम चरन चौधरी, विजय सेन सिंह, पुष्कर मिश्रा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, भाजयुमो के अभिनव उपाध्याय, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, अभय पाल, अजीत चौबे, अशोक गुप्ता, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, गौतम यादव आदि शामिल रहे। इस दौरान करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर सीएए का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य हिंदू महासभा ने निकाली रैली
नागरिकता के समर्थन में पूर्वांचल राज्य हिंदू महासभा एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली। सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन किया गया। महासभा अध्यक्ष अभय देव शुक्ल ने कहा कि नागरिकता कानून देश हित में है। देश विरोधी ताकतें बाहर होंगी। देश के मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ पार्टियां राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैला रही हैं। इस दौरान अभय त्रिवेदी, कोल्हा पाण्डेय, मनोज मिश्र, अरुण शुक्ल, अभिशेष दुबे, मनोज पांडेय, सर्वेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन में छात्र और महिलाएं
भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लोक जागरण यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर समेत अनेक स्कूलों के बच्चे भी रैली में शामिल हुए। भारत माता की जयघोष करते बच्चे और महिलाएं सीएए को देशहित में बताया। कुछ उत्साही युवाओं ने बाइक रैली निकालकर कानून का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed