{"_id":"5bfedecdbdec22418f491d21","slug":"xen-reached-tenuhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के इस्तीफे से बिजली निगम के अफसरों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के इस्तीफे से बिजली निगम के अफसरों में खलबली
basti
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से बातचीत करते गांववाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। विद्युतीकरण में विभाग और ठेकेदार की लापरवाही पर शिकायतें करके थक चुकी ग्राम प्रधान ने पद से इस्तीफे दे दिया था। बिजली विभाग में मची खलबली और अखबारों में प्रमुखता से छपी खबरों को संज्ञान में लेकर बुधवार को अधिशासी अभियंता छोटेलाल अपनी टीम के साथ तेनुआ-असनहरा गांव पहुंचें।
एसडीओ मनोज कुमार व जेई बृजकिशोर राम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र चौधरी और ग्रामीणों से बातचीत की। मौके पर जाकर समस्याएं देेेखीं। शीघ्र ही काम को पूरा कराने तथा धीरे चल रहे कार्यों मे तेजी लाने का आश्वासन दिया। कहा कि एनसीसी कंपनी की ओर से हो रहे कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे करा लिए जाएंगे। जबकि एनएलटी कंपनी से होने से होने वाले कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। एक्सईएन ने इस बात को स्वीकार किया कि कार्यदायी संस्था की ओर से नियुक्त ठेकेदार के अभद्र व्यवहार के चलते कार्यों में शिथिलता आई और ग्राम प्रधान की नाराजगी बढ़ी। कहा कि अब अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूरा कराने का कार्य किया जाएगा। जिसकी निगरानी के लिए एसडीओ और जेई समय-समय पर गांव में आते रहेंगे। कहा कि जिन मजरों पर पोल व तार लग गए हैं, वहां शीघ्र ही ट्रांसफॉर्मर लगाकर कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। जहां अभी तार-पोल खडे़ नही हो सके हैं, उन मजरों में भी शीघ्र ही काम शुरू करा दिया जाएगा। तेनुआ-असनहरा के सभी 22 मजरों को 31 दिसंबर से पहले हर हाल में विद्युतीकरण से आच्छादित करा दिया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि ठेकेदार की ओर से कार्यों में हुई देरी और आधे-अधूरे कार्यों की बाबत कार्रवाई के लिए ठेकेदार की नियुक्ति करने वाली कंपनी को रिपोर्ट की जाएगी।
प्रधान ने संघ का जताया आभार
भानपुर। ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए अपने पद से इस्तीफा देने वाली ग्राम प्रधान उषा देवी का ग्रामीणों ने आभार जताया। जबकि ग्राम प्रधान ने अपने संघ के प्रति आभार जताया है। प्रधान के इस्तीफे को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव व जिलाध्यक्ष अमित सिंह समेत ब्लॉक अध्यक्ष परमहंस शुक्ल, प्रभारी राम करन पाण्डेय ने सीडीओ, डीएम व बिजली विभाग के अधिकारियों से त्वरित संज्ञान लेने की अपील की थी। इस मौके पर मानिकराम चौधरी, माधव चौधरी, शिव पाल, विष्णु चौधरी, रमेश गुप्ता, अब्दुल मोबीन, नितराम, विजय शेखर, राम जीत, जगराम व शांती देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
फोटो
लालटेन बनी इस गांव में रोशनी का सहारा
भानपुर। तहसील मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में स्थित 22 मजरों वाले गांव तेनुआ-असनहरा के अधिकतर मजरों पर लालटेन व ढिबरी ही उजाले का एकमात्र माध्यम हैं। सीमावर्ती इलाके से सटा यह गांव आज भी बिजली की राह देख रहा है।
अमर उजाला टीम की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यहां के कई मजरों में कुछ घरों में चाइनीज इमरजेंसी लाइटें हैं तो कुछ के पास सोलर पैनल से चलने वाली छोटी लाइटें हैं बाकी लोगों के लिए ढिबरी और लालटेन ही एकमात्र माध्यम हैं। गांव के विद्युतीकरण के लिए मजरों पर पोल और तार लगाए जा रहे हैं, लेकिन वह ग्रामीणों को संतुष्ट नहीं कर पा रहें हैं। इससे लोगों में विभागीय जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश है। शायद इसी आक्रोश के चलते ग्राम प्रधान ने भी आहत होकर अपने पद से सोमवार को इस्तीफा तक दे दिया है। प्रधान के इस्तीफा देने से बात उच्चाधिकारियो तक पहुुंची लेकिन दूसरे दिन भी गांव में कोई जिम्मेदार स्थिति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। यहां के हालात कुछ यूं हैं। तेनुआडीह पर कुछ स्थान पर ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा मिला। महुरैया डीह पर पोल तो लगा है, लेकिन केबल नहीं है। बरईडीह पर अभी पोल और केबल कुछ भी नहीं लग पाया है। पनिभरवाडीह, कुशवहवा नाऊडीह, जोल्हापुरवा, करगहिया डीह, जोल्हापुुरवा लोनियाडीह, केवटहिया डीह, राम लक्ष्मन डीह, रामलक्ष्मन यादव डीह व बेलबना पूरब डीह पर भी स्थिति ऐसी ही मिली। जबकि बाजारडीह में बिजली की आपूर्ति है। बेलबना पश्चिम डीह, दाहू डीह व गुरुचरन डीह में पोल केबल व ट्रांसफॉर्मर लगा मिला लेकिन सप्लाई नहीं दी गई हैं। यही हाल भोगडवा डीह की भी हैं। चाईडीह पर पोल केबल लगा है लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं है। ग्रामीण राज बली, शिव पूजन, पियारे, सोमई, राम प्रसाद, चिन्नीलाल, हरिप्रसाद, राम सेवक, बिफना, राजू ने बताया कि गांव नदी ओर जंगल से नजदीक होने के नाते जंगली जानवरों का भी रात में खतरा बना रहता हैं ऐसे में बिजली न होना और मुसीबत पैदा करता है।
सीडीओ से मिला प्रधान संघ
ग्राम प्रधान के समस्या समाधान के प्रकरण के मामले में प्रधान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव व परमहंस शुक्ल के नेतृत्व में सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय से मुलाकात कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। गंगाराम यादव ने बताया सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को पत्र भेज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए डीएम को भी प्रकरण से अवगत कराया है।