फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   X-ray machine has been gathering dust in CHC for 11 months

Basti News: 11 माह से सीएचसी में धूल फांक रही है एक्सरे मशीन

Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine has been gathering dust in CHC for 11 months
-मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा, डीएम और सीएमओ के निर्देश के बाद भी चालू नहीं हो पाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में 11 माह पहले मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन लगाई गई। परंतु लो वोल्टेज व अर्थिंग न मिलने से मशीन धूल फांक रही है। इसका लाभ अस्पताल आने वाले मरीजों को नहीं रहा है। डीएम और सीएमओ के निर्देश के बाद भी मशीन का संचालन नहीं हो पाया है।

सीएचसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान, हलुआ बाजार, हरदी, मुसहा व बेलघाट स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। अच्छी खासी आबादी वाले अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी काफी रहती है। इसके बावजूद मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। नवंबर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को जांच के लिए निशुल्क एक्स-रे मशीन लगाई गई। मगर लो वोल्टेज की समस्या के चलते मशीन को अर्थिंग मशीन नहीं मिल पाई। ऐसे में वह बेकार साबित हो रही है। जबकि मशीन चलाने के लिए सहायक असिस्टेंट टेक्नीशियन की भी तैनाती है।
विज्ञापन

लंबे समय के बाद स्थानीय लोगों की मांग पर किसी तरह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्स-रे मशीन लगाई गई, लेकिन चालू न होने से मरीजों के लिए यह बेकार साबित हो रही है। पांच अगस्त को डीएम रवीश कुमार, सीडीओ जयदेव सीएस व सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने अस्पताल का निरीक्षण किया। तब स्थानीय लोगों ने एक्स-रे मशीन को चालू करने के लिए अनुरोध किया। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द मशीन चालू हो जाएगी। मगर अभी तक चालू नहीं हो पाई। मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए प्राइवेट में अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
छह माह में सात बार सीएचसी पर गए सीएमओ

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे सीएचसी पर 23 अप्रैल, 2 और 17 मई, 7 जून, 29 जुलाई, 5 अगस्त और 2 सितंबर को निरीक्षण किया और हर बार आश्वासन दिया कि बहुत जल्द एक्स-रे मशीन चालू हो जाएगी। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा, लेकिन छह माह में सात बार सीएमओ के अस्पताल जाने के बाद भी अभी तक मशीन चालू नहीं हो पाई।


----------


लो वोल्टेज व अर्थिंग चार्जिंग की समस्या से एक्स-रे मशीन चालू नहीं हो पा रही है। बिजली निगम के अधिशासी अभियंता हर्रैया से बात हुई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर लो वोल्टेज की समस्या समाप्त हो जाएगी। मशीन को चालू कराने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया है। बहुत जल्द ठीक कराकर चालू करा दी जाएगी।
-डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed