फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wrestlers will display their prowess in the wrestling competition.

Basti News: कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे पहलवान

Wed, 05 Aug 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers will display their prowess in the wrestling competition.
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन-ट्रायल हुआ। सफल खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई। प्रतियोगिता 16 व 17 अगस्त को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में होगी, जिसमें बस्ती के पहलवान दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में एक फिर कुश्ती प्रतियोगिता की परंपरा समृद्ध होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बस्ती मंडल की टीम बन गई है। जो, अपने दमखम से कुश्ती के प्रशंसकों को राेमांचित करेंगे।
विज्ञापन

विजेता पहलवानों के बीच लाखों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता के जरिये नए उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु चुने जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर का भी इस परंपरा से गहरा जुड़ाव है। इसीलिए नाग पंचमी के अवसर पर हर वर्ष वहां कुश्ती प्रतियोगिता होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश केसरी के विजेता को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 51 हजार रुपये प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश कुमार वर्ग में विजेता को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले को 51 हजार रुपये नकद व गदा और उप विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होगा। बस्ती मंडल की टीम तीन भार वर्ग में बनी है। उप्र केसरी भार वर्ग 80 से ऊपर में अनुराग यादव, मंदीप यादव और शैलेंद्र यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed