फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wrestler Anurag wins the 72 kg wrestling competition.

Basti News: 72 किलोग्राम कुश्ती में पहलवान अनुराग ने मारी बाजी

Thu, 12 Mar 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Anurag wins the 72 kg wrestling competition.
जिला स्तरीय कुश्ती और जूडो प्रतियोगिता में शामिल  ​खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम।
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों और जूडो के माहिर खिलाड़ियों ने पूरे दमखम से प्रदर्शन किया। 72 किलोग्राम में पहलवान अनुराग यादव तो जूडो 81 किलो वजन में अनुराग ने बाजी मारी। दोनों खिलाड़ियाें को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

कुश्ती ग्रिको रोमन में 72 किग्रा में अभय राज यादव द्वितीय और अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 67 किग्रा शशांक पांडेय प्रथम, आर्यन द्वितीय और मोनू यादव तृतीय, 63 किग्रा में विपिन प्रथम, कृष्णा गिरी द्वितीय और शिवांश कुमार तृतीय, 60 किग्रा में रधु प्रथम, राज द्वितीय और अभिनव गोस्वामी तृतीय, 55 किग्रा में आयुष पाल प्रथम, अभिनव द्वितीय और विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किग्रा में अनुज, 61 किग्रा में विकास गौतम, 65 किग्रा में प्रिंस, 70 किग्रा में कृष्णा गिरी और 74 किग्रा में अनुराग अव्वल रहे।
विज्ञापन

वहीं जूडो प्रतियोगिता में 60 किग्रा में मो. अरमान प्रथम, मोनू द्वितीय और दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे। 66 किग्रा में राज प्रथम, प्रिंस द्वितीय और शशांक पांडेय तृतीय, 73 किग्रा में शिवम प्रथम, विपिन द्वितीय और रधु तृतीय तथा 81 किग्रा में अनुराग प्रथम, विपिन यादव द्वितीय और सर्वेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियाें को क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed