{"_id":"618c0760501564581d501225","slug":"worship-to-sun-basti-news-gkp4159017115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर व्रतियों ने मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर व्रतियों ने मांगा आशीष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर व्रतियों ने मांगा आशीष
- जिले के विभिन्न घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
- उगते सूर्य को अर्ध्य देकर आज होगा छठ पर्व का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूर्य उपासना के महापर्व छह के तीसरे दिन आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा समन्वय छठ घाटों पर नजर आया। कुआनो नदी के अमहट घाट और पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड पर मंगल गीत गातीं व्रती महिलाओं की शुरू आमद देर शाम तक चलती रही। हर मंडप में दिव्य आभा से देव लोक सा दृश्य प्रस्फुटित हो रहा था। इसके अलावा कुदरहा के सेल्हरा, नौरहनी, पिपरपाती, गायघाट, लालगंज, गोनार, बनकटी के मथौली, लालगंज, बानपुर आदि घाटों पर नगर पालिका, नगर पंचायत के अलावा पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमें मुस्तैद रहीं। विक्रमजोत के कल्यानपुर सरयू घाट पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।
व्रतियों की टोली छठ उपासना में तल्लीन दिखीं, जिसमें उनकी कठोर तपस्या के साक्षी व सहयोगी बनने को लालायित परिवार के लोग तत्पर थे। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी भी अमहट घाट, निर्मली कुंड परिसर में नजर आईं। इतना ही नहीं, नदी में बैरिकेडिंग कर पानी में एक सीमा तक जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई थी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नावों और मोटर बोट की व्यवस्था की गई थी। छठ मेला के दौरान कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी लगाया गया था। आईजी राजेश मोडक, एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी समेत अन्य अधिकारी लगातार मुआयना करते रहे। निर्जला व्रत रहकर महिलाओं ने गन्ने के मंडप में गीत गाती छठ मैया की विधिवत पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती वापस वेदिका के सामने पहुंचीं। वेदी के सम्मुख कंद, मूल और फल के साथ ही पूजन के लिए तैयार पकवान रख महिलाओं ने आरती उतारी। प्रणाम कर मनवांछित फल मांगा। फिर पति के हाथों प्रसाद ग्रहण किया। इस बीच घाट पर पहुंचे सभी लोग अपने परिजनों के साथ अलग-अलग इस परंपरा निर्वहन किया। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कई जल स्रोतों पर छठी ब्रती महिलाओं ने अस्तालचल गामी सूर्य की पूजा अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने घंटो पानी में खड़े रहकर भगवान भास्कर को डूबते हुए निहारते रहे। पिपरपाती, नौरहनी, गायघाट, सेल्हरा, लालगंज एवं गोनार आदि घाटों पर व्रतियों ने अपने परिवार की कुशलता के पूजा किया। पिपरपाती घाट पर छठ व्रत करने पहुंची तेनुआ निवासी सुधा पाल ने बताया कि पिछले 15 सालों से व्रत रह रही हूं। छठ माता एवं सूर्य देव की कृपा पूरे परिवार पर सदैव बनी रहती है। लालगंज बाजार के कुआनो मनवर संगम नदी के तट पर छठ पर्व महा पर्व के अवसर पर भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस संगम घाट पर लालगंज बाजार कोप, बारीघाट, बरतानिया, गौरा धुंध, चौबाह, भक्तुपुर, अमिलहा, हथियाव, खखरा अमनाबाद, जगरनाथपुर, मसूरिहा, सहित गांवो की व्रती महिलायें पूरे परिवार के ब्रास बैंड डीजे के साथ घाट पर पहुंच कर विधि विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया ।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार बबलू,, गोस्वामी कुमकम भारती, किशनलाल अग्रहरी, ज्ञानचंद अग्रहरी, विनोद कुमार अग्रहरी, रमेश, लवकुश के साथ ही लालगंज चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ल लोगों की सुरक्षा में मुस्तैदी से लगे रहे।
--------------
सांसद व विधायक ने किया पोखरे के विस्तार व सुंदरीकरण का लोकार्पण
बनकटी। बुधवार को बनकटी के चंद्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित पोखरे पर भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल द्वारा छठ पर्व आयोजित किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डूबते सूर्य को अर्घ्य देने क्षेत्र के बनकटी, सजहरा, देईसांड़, जोगियां, कोइलपुरवा, टिकवाजोत, धुसनाखोर, बसौढ़ी, दतुआखोर व फैलवा सहित दर्जनों गांव से गाजे बाजे के साथ आई सैकड़ो व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान सांसद हरीश हरीश द्विवेदी व क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने छठ घाट के विस्तार व सुंदरीकरण का लोकार्पण किया तथा पौध रोपड़ किया। इस अवसर पर आयोजक भाजपा नेता इं. अरविंद पाल,जिपं सदस्य सुरेंद्र तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, बीना पाल, डॉ.अरुणा पाल, जगदंबा शुक्ला, रविचंद्र पांडेय, जितेंद्र चौधरी, जितेंद्र यादव, अनिल पाल, हरिकेश पाल, हिमांशु पाल, रमेश अग्रहरि, शिवज्ञा मौर्य, बाबूराम चौधरी, गुड्डू पाल, अमरेश पाल, अतुल पाल, अनुराग पाल, राममोहन पाल, राम मनोहर पाल, विभोर पाल, धर्मेन्द्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। क्षेत्र की मधु पाल, सुधा पाल, गुंजेश्वरी पाल, रेखा चौधरी और सुमन पाल सहित दर्जनों महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्र के सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
----------
ग्रामीण क्षेत्र में भी धूमधाम से हुई सूर्य की उपासना
भानपुर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ छठ व्रत धारी महिलाओं ने पुत्र और परिवार की कुशलता के लिए अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना कर पूजन अर्चन किया। भानपुर के नेकुरहा पोखरा, उकड़ा पोखरा और रामनगर के नीलामदार पोखरे पर छठ व्रती महिलाओं की भीड़ से मेले जैसा माहौल रहा। नेकुरहा पोखरे पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल की ओर से उनके पुत्र जयस जायसवाल उनके प्रतिनिधि मनोज सिंह ने लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था के लिए पंडाल लगाया। व्यापार मंडल भानपुर की ओर से नि:शुल्क चाय स्टाल लगाकर लोगों को चाय पिलाई गई। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, विकास शर्मा, ईओ नगर पंचायत अवनीश कुमार सिंह, नीतीश श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, भागवंत गुप्ता, सुभाष सोनी, हेमंत मोदनवाल, उमेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, राम धन यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, रजत सिंह, दीपू गौड़, अकिंत सिंह, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद