फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Workers started returning abroad...scammers became active

Basti News: परदेस लौटने लगे कामगार...डग्गेमार हुए सक्रिय

Fri, 06 Mar 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Workers started returning abroad...scammers became active
मूड़घाट चौराहे सवारी के इंतजार में डग्गामार वाहन संवाद
बस्ती। होली बीतते ही घर आए परदेसी अब लौटने लगे हैं। महानगरों के लिए चल रही रोडवेज की बसों में यात्री सफर शुरू कर दिए हैं, वही होली बीतते ही डग्गेमार वाहन संचालक फिर सक्रिय हो गए हैं। इससे रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा है। निजी बस संचालक इसका खूब फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि बस अड्डा हो या फिर राष्ट्रीयकृत मार्ग के चिह्नित स्थल वहां से यात्रियों को कम किराये का लालच देकर अपनी बसों में ले जा रहे हैं। रोडवेज कर्मी में भी उन्हें रोकने में विफल साबित हो रहे हैं। त्योहारों के दौरान निजी बस संचालक और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इससे बस्ती डिपो की रोडवेज बसों में यात्री घट जाते हैं, जिसके चलते नुकसान सहना पड़ता है। बताया गया कि होली के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। घर आए यात्री अब लौट रहे हैं। इससे रोडवेज बसों में भीड़ फिर से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बसें महानगरों के लिए निकलने लगी थीं, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य रूटों पर बसें नियमित संचालित हुईं। वहीं मूड़घाट, बड़ेवन, मनौरी, हड़िया, कप्तानगंज आदि क्षेत्रों में डग्गेमार वाहन सवारी के लिए खड़े रहे। जैसे ही कोई यात्री बैग लेकर उतरता या सड़क पर दिखाई देता उसे पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश करते दिखे। यात्री भी जल्दबाजी में बैठ जाता। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। डग्गेमार वाहनों के चलते नुकसान हो रहा है। संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed