फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Workers burst firecrackers to celebrate BJP's historic victory in the assembly elections.

Basti News: विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Workers burst firecrackers to celebrate BJP's historic victory in the assembly elections.
जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यालय पर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के उपलक्ष्य में विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री चौक तक पदयात्रा निकालते हुए नारे लगाए और गुलाल उड़ाकर विजय का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

असम, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में प्रचंड जीत तथा केरल और तमिलनाडु में भाजपा के उल्लेखनीय प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बंगाल का चुनाव उत्तर प्रदेश के लिए ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा था और इस विजय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की मजबूत स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि यह जीत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है तथा 2014 से अब तक भाजपा को मिल रहे जनादेश अभूतपूर्व हैं। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इन चुनाव परिणामों को ‘विकासवाद’ की जीत और ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ की करारी हार बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र और अंत्योदय के संकल्प के साथ दृढ़ता से खड़ी है। पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती और परिवर्तन की लहर का प्रतीक बताया, वहीं केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में बढ़ते जनाधार को भाजपा के सर्वव्यापी विस्तार का संकेत कहा। इस अवसर पर गिल्लम चौधरी, अंकुर वर्मा, परमेश्वर शुक्ल, अजय पाल सिंह, अमृत कुमार वर्मा, तारक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed