{"_id":"636d3837ac5ab7282241ac6f","slug":"worker-dies-after-being-buried-under-a-wall-basti-news-gkp4568809152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत
नगर बाजार (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चितरगडिया गांव में मकान की बीम और दीवार गिराते समय हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबकर 35 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मलबे के नीचे से निकालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना गांव पहुंची तो कोहराम मच गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चितरगडिया गांव के पुरवा परसपुर दुबौली निवासी आज्ञाराम अपने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तोड़ते समय पुरानी दीवार छत की बीम सहित भरभराकर गिर गई।
उसके नीचे मजदूर बहरैची, निवासी भटोलवा दब गए। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सत्येंद्र कुंअर ने बताया कि मजदूर की मौत उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हुई है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।