{"_id":"6adfbc6d3afd9cd2a30cf26c","slug":"state-level-volleyball-tournament-begins-today-216-players-from-18-divisions-will-showcase-their-skills-basti-news-c-207-1-bst1005-170348-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, 18 मंडलों के 216 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज से, 18 मंडलों के 216 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों के करीब 216 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन 28 अक्तूबर को दोपहर दो बजे मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव करेंगे। वहीं, 31 अक्तूबर को दोपहर दो बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी प्रतियोगिता का समापन करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कर्मचारियों को सौंपी गई है। कोच को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का संचालन उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के 12 निर्णायकों की देखरेख में किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले मुकाबलों में विभिन्न मंडलों की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी।