फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Work in government inter colleges has slowed down due to lack of monitoring and funding.

Basti News: निगरानी और धन के अभाव में सुस्त पड़ा राजकीय इंटर काॅलेजों में काम

Sat, 11 Apr 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Work in government inter colleges has slowed down due to lack of monitoring and funding.
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में चल रहा है भवन मेंटीनेंस कार्य संवाद
बस्ती। जिले के छह राजकीय स्कूलों में सात परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत इन विद्यालयों का आधुनिकीकरण और सुविधाएं बढ़ाई जानी है। इसके लिए शासन से 15.79 करोड़ रुपये स्वीकृत है।
विज्ञापन

इस बजट से इन चयनित विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है, मगर निर्माण की गति धीमी होने और क्राॅस जांच न होने तथा धनाभाव के चलते कई परियोजनाएं लटकी हुई हैं। इनके पूर्ण होने से विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) को चमकाने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इस पर शासन की मुहर लगते ही दोनों संस्थानों में काम शुरू कर दिया गया था। मगर, तय समय में अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें धनाभाव और कई पर थर्ड पार्टी की जांच समय से न होने के चलते परियोजना लटकी हुई हैं। बताया गया कि फरवरी और मार्च 2026 अंत तक कार्य पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाना था, मगर कार्य में लेटलतीफी के चलते ऐसा नहीं हुआ है।
बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण आजादी से पहले वर्ष 1927 में हुआ था। यह शिक्षण संस्थान जर्जर हो चुके हैं। इन विद्यालयों के भवनों में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। इनकी हालत सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत शामिल कर यूपी सिडको को एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जीजीआईसी में नव-निर्माण में दो भवन, मरम्मत में दो भवन और एक पुस्तकालय व साइंस लैब का जीर्णोद्धार होना है।
बताते हैं कि दो साल से काम चल रहा है। अभी तक निर्माण पूर्ण न होने के चलते कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, जो भवन बनकर तैयार हैं, उसे हैंडओवर तक नहीं किया जा रहा है। बताते हैं कि थर्ड पार्टी की जांच रिपोर्ट आने पर ही हैंडओवर होगा।

इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज में भी मरम्मत कार्य हो रहा है। प्रिंसिपल जीजीआईसी डॉ. अर्पणा भारद्वाज का कहना है कि दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। जो भवन पूर्ण हो चुके हैं, उसे भी फंसाकर रखा गया है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed