फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Word wide political party on Workers Basis

कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा- सांसद

Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Word wide political party on Workers Basis
कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा : सांसद
विज्ञापन

बस्ती। सांसद, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को और आगे बढ़ाने का कार्य करते रहे हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी कई प्रदेशों में सत्ता हासिल की है।
सांसद बुधवार को पुराना डाकखाना स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा की स्थापना दिवस को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता हैं। सबका यह दायित्व है कि उनका सम्मान बना रहे जिससे वे भाजपा की मजबूूती के लिए कार्य करें। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। फिर कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से शोभा यात्रा निकली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। यहीं से माइक्रो डोनेशन की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक हरैया श्री अजय सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा, प्रभारी अशोक सिंह, विधान परिषद चुनाव के प्रभारी संजीव राय, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, प्रत्यूष विक्रम सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, प्रेम सागर तिवारी, पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, किसान मोर्चा गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेंद्र गौड़, रामानंद नन्हे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा में निकली शोभा यात्रा
मुंडेरवा। भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन को सुना। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री विजय रंजन त्रिपाठी एव मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व में मना। जिला पंचायत सदस्य त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता संघर्ष की देन है कि पार्टी विश्व भर में परचम लहरा रही है। पूर्व जिला मत्री विजय रंजन तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका नारा सबका साथ और सब का विश्वास। इस मौके पर सर्वजीत भारती, रामकेश चौधरी, रवि श्रीवास्तव, हर्षित भट्ट, सत्यप्रकाश जायसवाल, शिवम भट्ट, संजय चौधरी, कौशल गुप्ता, अमित शर्मा, अनुज सोनी, पवन चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, नीरज पटेल, अरुण चौधरी, अमित जायसवाल, अखिलेश पाठक, मंदीप चौधरी, अनिल तिवारी, वशिष्ठ मुनि दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed