फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's organizations emphasize on the upliftment of women and education of daughters

Basti News: महिलाओं के उत्थान व बेटियों के शिक्षा पर महिला संगठनों का जोर

Tue, 18 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women's organizations emphasize on the upliftment of women and education of daughters
बस्ती। इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन हो या फिर मारवाड़ी महिला मंच चाहे अन्य महिला संगठन आपसी समन्वय से महिला सशक्तीकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करते हुए जरूरतमंद छात्राओं, महिलाओं का सहयोग कर रहे। इससे महिलाओं में जागरूकता भी बढ़ी है।
विज्ञापन

क्लब का उद्देश्य छात्रा को स्वरोजगार से जोड़कर उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। जिससे वह अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रख सके। क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल के नेतृत्व में क्लब की महिलाएं अनेक जागरूकता कार्यक्रम चला रही हैं। जिसमें पर्यावरण से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्थान को लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं। अलिख भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन से जुड़ी महिलाएं भी बेटियों के हाथ पीला कराने से लेकर जरूरतमंद महिलाओं को उपहार देकर उनके जीवन में खुशहाली डाल रही हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पारूल टिबरेवाल ने बताया कि महिलाएं सशक्त हों ऐसा क्लब का प्रयास है। बस्ती विकास समिति की महिलाएं पर्व पर विशेष उपहार बनाती हैं और गरीबों के बीच वितरित करती हैं। साथ ही बेटियों के पढ़ाई पर जोर दे रही हैं। अध्यक्ष डॉ. शैलजा की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि तीनों संगठनों की ओर से अब तक 100 से अधिक बेटियों के हाथ पीला कराने में सहयोग किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही गरीब कन्याओं को साइकिल, सिलाई मशीन, बारिश से बचाव के लिए छाता आदि का वितरण लगातार किया जा रहा है। वहीं, मारवाड़ी महिला मंच की महिलाएं भी गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करती हैं। रक्तदान में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। वहीं कई गरीब कन्याओं का दाखिला भी स्कूल में कराते हुए उन्हें शिक्षित बनाने का कार्य महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed