फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's College Masters Home Science

Basti News: महिला महाविद्यालय को परास्नातक गृह विज्ञान विषय की मिली मान्यता, प्रवेश शुरू

Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Women's College Masters Home Science
बस्ती। महिला महाविद्यालय में इस बार परास्नातक गृह विज्ञान की पढ़ाई की तैयारी चल रही है। महाविद्यालय स्वीकृत 40 सीटों पर विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश शुरू कर चुका है। इसके अलावा चालू सत्र से एनसीसी बालिका विंग्स में भी प्रवेश शुरू हुआ। एनसीसी में करीब 20 छात्राएं प्रवेश ले चुकी हैं।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय ने चालू सत्र में तमाम उपलब्धियां हासिल की है। इसमें नए पाठ्यक्रमों के संचालन की मान्यता और एनसीसी गर्ल्स विंग्स की यूनिट प्रमुख हैं। चालू सत्र में महाविद्यालय को बीएस में भूगोल, संस्कृत, राजनीति शास्त्र और एमए की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से मिली है। प्राचार्य प्रो. सुनीत तिवारी ने बताया कि बीए में तीन नए पाठ्यक्रमों में 240 सीटों पर पढ़ाई की अनुमति मिली है। इसके अलावा एक यूनिट एनसीसी भी महाविद्यालय को मिली है। एमए समाजशास्त्र और प्राचीन इतिहास विषय की कक्षाएं पहले से ही संचालित की जा रही हैं। बताया कि छात्राओं को नेट-जेआरएफ की तैयारी भी कराई जा रही है। समाजशास्त्र विषय में इस बार दो छात्राओं ने नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। प्राचार्य ने बताया कि स्वच्छ और शांत वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महाविद्यालय प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed