फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women were made aware about safety and self-reliance.

Basti News: महिलाओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware about safety and self-reliance.
महादेवा। बनकटी ब्लॉक की ग्राम पंचायत शोभनपार में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और ग्रामवासियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालगंज थाने के निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने की। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, साइबर अपराध जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अब डरने की नहीं, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। मौके पर महादेवा चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा, हेड कांस्टेबल राम सकल यादव, कांस्टेबल पंकज, तथा शोभनपार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानचंद चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed