फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women delverd child coperation of RPF

ट्रेन से सफर कर रही महिला का रेलवे सुरक्षा बल ने कराया प्रसव

Sun, 13 Feb 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women delverd child coperation of RPF
रेलवे सुरक्षा बल ने महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन

बस्ती। ट्रेन से सफर कर रही बिहार के छपरा जिले की एक गर्भवती महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। तभी किसी ने आरपीएफ बस्ती को सूचना दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बलकर्मियों ने महिला को प्लेटफार्म पर उतारा और एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने शिशु को जन्म दिया।
अवध असम एक्सप्रेस में हरियाणा से बिहार के छपरा जा रही महिला कनकलता (22) को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने लगी। ट्रेन रास्ते में चल रही थी तभी किसी ने आरपीएफ बस्ती को महिला के पीड़ा के बारे में सूचना दी। शुक्रवार को रात करीब नौ बजे के आसपास बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हुई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल किरन सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव आदि ने बोगी से महिला को नीचे उतारा और 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसके कुछ देर बाद प्रसव पीड़ित महिला के पति राजू कुमार मांझी को मोबाइल के जरिए सूचना दी गई। पति ने महिला के बारे में अपने सास-ससुर को सूचना दी। इस पर सबसे पहले महिला के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। जहां उन लोगों ने स्थिति ठीक न होने पर प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां महिला ने शिशु का जन्म दिया। दोनों अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जच्चा-बच्चा अस्पताल में स्वस्थ हैं और एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। रेलवे सुरक्षा बलों की ओर से किए गए सराहनीय कार्य को लेकर महिला के माता-पिता व पति सहित कई लोगों ने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में सुरक्षा पुलिसकर्मियों ने परिवार से बेहतर सराहनीय कार्य कर मानवता का मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed