फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women created ruckus in Chaupal

Basti News: चौपाल में महिलाओं ने किया हंगामा

Sat, 07 Oct 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 07 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus in Chaupal
योजनाओं का लाभ न मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

बीडीओ के बीच-बचाव के बाद शांति हुईं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत ग्राम पंचायत गाऊखोर व हड़िया में चौपाल लगाई गई। गाऊखोर में चौपाल के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर खूब हंगामा किया। चौपाल में जैसे ही बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शासन की योजनाओं में जानकारी देना शुरू किया महिलाओं ने हंगामा शुष्क र दिया।
मंजू, लालमती, सूरसती, मनीषा, प्रमीला, घुरहू, अनीता, बादामी, विमला, सतिराम आदि ने कहा कि छह माह हो गया, लेकिन मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली। पात्र लाभार्थियों के पास राशनकार्ड तक नहीं हैं। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया चौधरी व प्रमिला चौधरी की ओर से बच्चों व गर्भवतियों को पुष्टाहार नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हंगामा होता देख बीडीओ ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत कराते हुए किसी तरह से चौपाल कराई। बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों को योजनाओं समय से लाभ न मिलने से कारण सभी नाराज थे। हफ्तेभर में सभी की समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। दूसरी ओर ग्राम पंचायत हड़िया में शांति पूर्वक चौपाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
प्रधान ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बनकटी। गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम पंचायत डेल्हपार में प्रधान राजेश कुमार व कुरियार में अमरजीत यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगा। इसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गईं। एडीओ राम प्रकाश तिवारी ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत गिरजेश श्रीवास्तव, राजन चौधरी, डाॅ. प्रशांत कुमार, सचिव आशुतोष पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed