फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman's death under suspicious circumstances, allegation of torture

Basti News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 28 Jun 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jun 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances, allegation of torture
दुबौलिया क्षेत्र के देवनाथपुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। देवनाथपुर गांव में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है।
जानकारी के अनुसार, देवनाथपुर गांव निवासी दीपक प्रजापति की पत्नी अनीता को सुबह परिजन बाइक से इलाज के सीएचसी कप्तानगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। परिजन आनन-फानन शव को लेकर घर चले आए। किसी तरह अनीता की मौत की खबर उसके मामा हीरालाल को हुई। इस बात की जानकारी उन्होंने डायल 112 को दी।
सूचना पर डायल 112 और दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय फोर्स के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। कुछ देर बाद पिता राजकुमार व भाई विवेक कुमार निवासी खदरा तिवारी, बेटी की ससुराल पहुंचकर पति दीपक प्रजापति और सांस पर गंभीर आरोप लगाए। अनीता की शादी 22 मई 2017 को हुई थी।
विज्ञापन

अनीता के दो बच्चे दिव्यांश 5 वर्ष व दिव्यांशी 2 वर्ष है। अनीता के पिता राजकुमार ने बताया की बेटी को अक्सर परेशान किया जाता था। एक सप्ताह पहले बेटी बच्चों के साथ उनके घर से ससुराल आई थी। घरवालों ने बेटी के कमरे की लाइट काट दी थी। इसकी जानकारी अनीता ने अपने मामा और पिता को दी थी। पति को हम लोगों ने समझाया भी था, लेकिन आज ये घटना घटित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed