फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman went to market, innocent child missing from car

Deoria News: महिला गई बाजार, कार से लापता हुआ मासूम; मचा हड़कंप

Tue, 09 Jan 2024 03:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 09 Jan 2024 03:34 PM IST
विज्ञापन
Woman went to market, innocent child missing from car
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

बिहार के गोपालगंज जनपद के अलीबानी गांव की रहने वाली नाजमा खातून अपने बेटे को लेकर बाजार करने आई थीं। वह सोहनाग मोड़ पर कार चालक के साथ बच्चे को छोड़कर सामान खरीदने चली गईं। इसी बीच कार में बच्चे को छोड़कर चालक भी कहीं चला गया और बच्चा गायब हो गया। इस बारे में पता चलते ही हड़कंप मच गया। दो घंटे बाद बच्चा हरैया चौराहा के पास रोते हुए मिला।

विज्ञापन


नाजमा खातून का मायका भाटपाररानी कस्बे में है। सोमवार को वह अपने बेटे को लेकर कार से सलेमपुर में बाजार करने के लिए आई थी। सुबह करीब दस बजे वह सोहनाग मोड़ पर पहुंची और बच्चे को कार में चालक के साथ छोड़कर एक माल में खरीदारी करने चली गईं। वापस लौटी तो कार में चालक व बच्चा दोनों नहीं थे।
विज्ञापन


फोन करके चालक को बुलाया तो उसने कहा कि बच्चा कहीं गायब हो गया है, उसे ही खोज रहा हूं। यह सुनकर नाजमा चिल्लाने लगीं। बीच सड़क पर महिला को रोते देख भीड़ जुट गई। तीन पहिया व रिक्शा तथा बाइक से लोग चारों तरफ बच्चे को खोजने के लिए निकल गए। कुछ लोग बसों को रोककर उसमें जांच पड़ताल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक बस स्टैंड के पास अफरातफरी का माहौल रहा। काफी तलाश के बाद बच्चा हरैया चौराहा के पास रोते हुए दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे को लेकर महिला को सुपुर्द कर दिया। एसआई जेएन राय ने बताया कि बच्चा गायब था, मिल गया। महिला को दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed