फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman reaches in-laws' house searching for her husband, attempts self-immolation

Basti News: पति को खोजते ससुराल पहुंची महिला, आत्मदाह का प्रयास

Sat, 28 Oct 2023 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Woman reaches in-laws' house searching for her husband, attempts self-immolation
देर शाम की घटना, पुलिस ने शांत कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे में शनिवार की देर शाम अपने प्रेमी पति को खोजते महिला ससुराल पहुंचकर आत्मदाह की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बावजूद इसके महिला के आत्महत्या की भी धमकी भी दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का महराजगंज कस्बे के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया था। दोनोंं की एक बेटी भी है। कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते युवक पत्नी को लेकर बस्ती रहने लगा था। युवक के पिता ने बेटे को इसी के चलते संपत्ति से बेदखल कर दिया था। उसी बात को लेकर शनिवार को फिर से विवाद शुरू हो गया। शनिवार को युवक अपने घर महराजगंज कस्बे में आया था। जब इसकी भनक उसकी पत्नी को चली तो वह पति को खोजते देर शाम महराजगंज पहुंची गई। इसके बाद यहां पारिवारिक विवाद होने लगा।
विज्ञापन

महिला ने ससुराल के लोगो पर गंभीर आरोप लगाए। चर्चा है कि महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की धमकी भी दी। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 और महराजगंज चौकी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रितेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और महिला को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। देर रात महिला जिला मुख्यालय लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज के चौकी प्रभारी रितेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद हुआ था। मामला शांत कराया गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed