{"_id":"619fd6504c40e93caf0ba43b","slug":"woman-reached-to-die-after-being-cut-from-train-basti-news-gkp41763548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: ट्रेन से कटकर जान देने पहुंची महिला, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: ट्रेन से कटकर जान देने पहुंची महिला, लोगों ने बचाया
Fri, 26 Nov 2021 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
पति के दुर्व्यवहार से आजिज होकर ट्रेन से कटने पहुंची थी महिला, वाल्टरगंज थाने पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में पति के दुर्व्यवहार से आजिज पत्नी ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त करने पहुंच गई। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि उसके परिजनों को बुलाकर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे रेलवे लाइन के करीब पहुंची। महिला अप ट्रैक पर ट्रेन आने का इंतजार करती रही। उसके सुसाइट नोट लिखते समय उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो शक हुआ और भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने महिला को काफी समझा-बुझाकर उसे ऐसा न करने के लिए राजी किया।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी शादी 2014 में हुई थी। उसका मायका हर्रैया क्षेत्र के एक गांव में है। जब वह तीन वर्ष की थी तो उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। उसका पालन भाइयों ने किया। विवाहिता का आरोप है कि पति उसे आए दिन मारता पीटता है।
विज्ञापन
इसकी शिकायत थाने पर की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज भी थाने पर गई थी। जब वह घर पहुंची तो पति ने मार पीटकर घर से निकाल दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह ट्रेन के आगे कूदकर जान देना चाहती थी।