फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman operated on finding lump in uterus, vein cut at two places

Basti News: बच्चेदानी में गांठ बताकर महिला का किया ऑपरेशन, दो जगह काट दी नस

Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman operated on finding lump in uterus, vein cut at two places
मार्च 2023 का मामला, पीड़िता ने अब खोली मुन्नाभाई की कलई, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के पंडोहिया चकिया की रहने वाली गुड़िया यादव ने एक मुन्नाभाई की कलई खोली है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुदरहा के एक निजी अस्पताल में एक मार्च 2023 को पेट में दर्द की शिकायत लेकर दिखाने गई थी। जांच के उपरांत उसके बच्चेदानी में गांठ बताकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। महिला तैयार हो गई। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया तो यूरिन नस कोे ही दो जगह काट दिया गया।
महिला का आरोप हैं कि ऑपरेशन के बाद से उसका पेशाब नियंत्रण में नहीं रह रहा है। संबंधित अस्पताल में दोबारा जब इसकी शिकायत लेकर पहुंची तो उसे फिर से ऑपरेशन कराकर बीमारी ठीक करने का आश्वासन दिया गया। वह दौड़ती भागती रही। मगर, दोबारा उसका इलाज नहीं कराया गया। पीड़िता के अनुसार, दूसरेे अस्पताल में दिखाने पर पता चला कि उनकी यूरिन नस दो जगहों पर काट दी गई है। इस वजह से पेशाब पर नियंत्रण नहीं हैं।
विज्ञापन

इधर ऑपरेशन करने वाला भी झोलाछाप डॉक्टर बताया गया। थकहार कर पीड़िता ने लालगगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण सीएमओ के संज्ञान में आने के बाद डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कुदरहा पहुंचे डिप्टी सीएमओ, नहीं कर पाए छानबीन
डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह मामले की छानबीन करने के लिए कुदरहा पहुंचे। उन्होंने बताया कि शिकायती पत्र में जिस अस्पताल में ऑपरेशन होना बताया गया है, वह वर्तमान में मौजूद नहीं है। अभी यह भी नहीं पता चल पाया है कि संबंधित अस्पताल पंजीकृत था या नहीं। इसकी छानबीन की जा रही है। संदेह के आधार पर एक दूसरे हॉस्पिटल में पूछताछ की गई तोे वहां संबंधित महिला के ऑपरेशन का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अस्पताल संचालक ने महिला का इलाज करने से इन्कार किया है।

..
पीड़िता बोली- हटा दिया गया पुराना बोर्ड
पीड़िता गुड़िया का कहना है कि संबंधित अस्पताल का बोर्ड हटाकर अब दूसरे नाम से अस्पताल संचालित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कि रसूख के बल पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उसे जानमाल की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed