फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   woman injured in accident also died in the medical college

Basti News: हादसे में घायल महिला ने भी मेडिकल कालेज में तोड़ा दम

Sat, 27 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 27 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
woman injured in accident also died in the medical college
बस्ती। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के महरीपुर के पास बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में घायल महिला ने भी शुक्रवार तड़के गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। महिला के पति समेत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मृतका के शव का गोरखपुर और बाकी तीन शवों का बस्ती में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार रात कलवारी रोड पर नगर थाने के महरीपुर के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई थी। बाइक पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसा जागीर निवासी अमरजीत (22) पुत्र संतराम, कुलदीप (18) और नगर थानाक्षेत्र के बड़गोड़ा निवासी अभिषेक (19) पुत्र फूलचंद पर बैठकर नगर बाजार की तरफ जा रहे थे। उसी समय नगर थानाक्षेत्र के प्रतापपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह (55) अपनी पत्नी ऊषा सिंह (50) को स्कूटी पर बैठाकर पहुंच गए। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुलदीप, अभिषेक और स्कूटी सवार अरविंद कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत व स्कूटी पर बैठी अरविंद सिंह की पत्नी ऊषा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को जिला अस्पताल ले गई। जहां पहुंचते ही कुलदीप, अभिषेक व अरविंद सिंह के मौत की पुष्टि कर दी गई थी। ऊषा सिंह को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार तड़के उनकी भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed