{"_id":"673250b9d9feae310b047c44","slug":"woman-gives-birth-to-child-in-vaishali-superfast-train-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127111-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
टीटी के सहयोग से सुरक्षित कराया गया प्रसव
नई दिल्ली से बिहार जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। नई दिल्ली से बरौनी जंक्शन जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बस्ती व गोंडा के बीच एक बच्चे को जन्म दिया। कोच में तैनात चल टिकट निरीक्षक गोरखपुर (टीटी) आशीष कुमार सिंह के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के कोच नंबर एस 6 में सीट नंबर 18 और 19 पर आरक्षित टिकट पर यात्रा कर रही महिला नसीमा (31) पति मोहम्मद सद्दाम के साथ नई दिल्ली से बिहार के दलसिंह सराय स्टेशन जा थी। ट्रेन अभी गोंडा स्टेशन पर पर पहुंची थी कि महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। मगर, कुछ ही देर में ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इसी बीच महिला को ज्यादा पीड़ा होने लगी।
मोहम्मद सद्दाम ने कोच में तैनात टीटी आशीष कुमार सिंह को प्रसव के बारे में जानकारी दी। इस पर टीटी ने कोच में यात्रा कर रही अन्य महिलाओं का सहयोग लेते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को नॉर्मल लड़का पैदा हुआ। प्रसव के बारे में टीटी ने बस्ती रेलवे अस्पताल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही डॉ. मुदस्सिर प्लेटफार्म पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जैसी ही ट्रेन रुकी डॉक्टर ने कोच में महिला का चेकअप कर चिकित्सीय सुविधा दी और कहा कि यदि आप रेलवे अस्पताल में भर्ती होना चाहे तो भर्ती हो सकती हैं। इस पर पति-पत्नी ने दोनों ने बताया कि कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग अपनी यात्रा पूरी कर लेंगे। डॉ. मुदस्सिर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।