फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after falling from bike on four lane

Basti News: फोरलेन पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

Wed, 24 Sep 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on four lane
हर्रैया/कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी रोहित उर्फ हरिशंकर मौर्या देवरिया जिले में 108 एंबुलेंस चलाते हैं। उनकी पत्नी विद्यावती मौर्या (46) मंगलवार को पड़ोस की महिला के साथ किसी काम से रिश्तेदारी में छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गांव गई थी। उस महिला के मलौली में रुक जाने की वजह से एक लड़के साथ बाइक से लौट रही थीं। लगभग 5:15 बजे अयोध्या-बस्ती मार्ग पर बड़हर कला पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। विद्यावती सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं बाइक सवार युवक भीम मौर्या, निवासी फरेंदा सेंगर थाना कप्तानगंज, बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिंदा होने की आशा में विद्यावती को एम्बुलेंस से सीएचसी हरैया ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के अचानक निधन से उनके पति रोहित सहित बेटा विवेक, सचिन और बेटियां दीपिका व बाला गहरे सदमे में हैं। बैंहार गाँव में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रोहित मौर्या देवरिया से घर की ओर निकल पड़े। हरैया थाना के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed