फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after delivery, allegation of negligence

Basti News: प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, allegation of negligence
बृहस्पतिवार सुबह नार्मल डिलीवरी में पैदा हुई थी बेटी
विज्ञापन

दोपहर में रोटी खाने के बाद महिला की बिगड़ी थी हालत
पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के लोग एंबुलेंस से शव लेकर भाग गए

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। सीएचसी में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिवार के लोग डाॅक्टर व पैरा मेडिकल स्टाॅफ पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में प्रसूता को भर्ती किया गया। सुबह सात बजे उसे नार्मल डिलीवरी हुई। स्टाॅफ का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोग उसे रोटी खाने के लिए दिए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के लोग एंबुलेंस से शव लेकर भाग गए।
कप्तानगंज क्षेत्र के मुड़िलवा गांव के मोहम्मद समीर की पत्नी हिना खातून (23) को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुआ। परिवार के लोग सीएचसी गौर ले गए। रात करीब 11:30 बजे भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह 7:35 बजे स्टाॅफ नर्स संजना की देखरेख में प्रसूता को नॉर्मल डिलीवरी से पहली लड़की पैदा हुई। जच्चा-बच्चा दोनों सही थे। स्टाॅफ नर्स ने बताया कि दोपहर में परिवार के लोग महिला को रोटी खाने के लिए दिए।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद उसे उल्टी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ती गई। इसकी सूचना डॉ. सुमित को दी गई। जब तक डॉक्टर प्रसूता का चेकअप करते कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्टाॅफ नर्स सहित अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिय। इसकी सूचना अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंचती परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि अस्पताल पर पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के लोग घर चले गए थे। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed