फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by truck three serious injured in basti

Accident in Basti: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

Tue, 09 Aug 2022 10:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गये।
 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by truck three serious injured in basti
उषा देवी। फाइल फोटो - फोटो : BASTI

विस्तार

फोरलेन पर कस्बे के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गये।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हर्रैया थाना क्षेत्र के भिरवा (कासियापुर) निवासी ऊषा देवी पत्नी राम सुरेश का छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ में मायका है। सोमवार को वह अपने भतीजे रितिक, भाभी धर्मवंता, भाई इंद्रजीत के अलावा पट्टीदारी के चंद्रभान व बेटी शिवांशी के साथ कप्तानगंज कस्बे में किसी काम से आईं थीं।
विज्ञापन


ऊषा देवी अपनी बेटी शिवांगी को गोद में लेकर भतीजे ऋतिक की बाइक पर पीछे बैठीं थीं। जबकि दूसरी बाइक पर इंद्रजीत, धर्मवंता और चंद्रभान सवार थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे यह लोग महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर पर पहुंचे ,तभी बस्ती की तरफ से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने पीछे से चन्द्र भान की बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी धर्मवन्ता देवी पत्नी इंद्रजीत गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद ट्रक ने आगे चल रहे ऋतिक की बाइक को भी चपेट में ले लिया। जिससे पीछे बैठी महिला ऊषा देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। उनकी गोद में बैठी शिवांशी और ऋतिक सड़क के किनारे गिरे। ऊषा देवी के सिर के ऊपर से ट्रक आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना में चंद्रभान और इंद्रजीत बाल बाल बच गए। घायल शिवांशी, ऋतिक (18) व धर्मवन्ता (45) को एक मीडियाकर्मी की मदद से कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। घटना के बाद कस्बे में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल में पहुंच गए। ऊषा देवी के पति परदेस में रहकर नौकरी करते हैं। परिवार के लोगों ने उन्हें फोन के जरिए सूचना दी। महराजगंज के चौकी प्रभारी ललित कांत यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed