{"_id":"60abe8948ebc3e43ab08c0d9","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-truck-in-basti-basti-news-gkp3956824162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
बभनान/बस्ती। गौर-हलुवा मार्ग पर सिध्दौर गांव के निकट ट्रक की चपेट में आने से सोमवार की सुबह 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की सुबह धधरिया गांव निवासी रामरति पत्नी शिवपूजन अपने पुत्र हनुमान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गौर की तरफ आ रही थीं। अभी वे सिध्दौर गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मोटर साइकिल के पीछे बैठीं रामरति ट्रक की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके पुत्र को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे गौर थाने के उप निरिक्षक जेपी पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।