{"_id":"62cc05cf1849e102eb014a0e","slug":"woman-body-found-buried-in-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिट्टी में दफन मिला महिला का शव, सिर धड़ से था अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिट्टी में दफन मिला महिला का शव, सिर धड़ से था अलग
Mon, 11 Jul 2022 04:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jul 2022 04:43 PM IST
सार
बकरी चराने गई महिलाओं को मिट्टी के ऊपर बाल देखकर शक हुआ, सोमवार सुबह पुलिस ने जमीन से शव को निकलवाकर शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बस्ती समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के जाता कर्मा गांव के पूरब तरफ करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मौरी परासी गांव के समीप सरयू नहर के माइनर के निकट मिट्टी में दफन किया हुआ महिला का शव मिला। रविवार शाम को बकरी चराने गई गांव की महिलाओं व बच्चों ने कुछ बाल देख कर अनहोनी की आशंका जाहिर की।
सूचना पर गांव के लोग पहुंचे तो देखा कि नहर में एक शव दफनाया गया है। उसके बड़े-बड़े बाल मिट्टी के ऊपर बगल में पड़े थे। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 और थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शंशाक शेखर राय व फोरेंस्सिक टीम के मंजीत कुमार ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। तो पाया गया कि सिर कंकाल बन गया। जो कि धड़ से अलग था। जिसे साड़ी में बांध कर वहां ढेर सारा नमक रखा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक शव 60 प्रतिशत सड़ चुका था। साड़ी खोलकर शव बाहर निकाला गया। मृतका लोवर व शूट पहन रखी थी और लाल रंग का बूटादार दुपट्टा बरामद हुआ। मौके आधा दर्जन गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। काफी प्रयास के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।