{"_id":"65f88e7839edb5108e0535e4","slug":"woman-became-victim-of-fraud-in-the-name-of-housing-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113329-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आवास के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आवास के नाम पर ठगी की शिकार हुई महिला
Tue, 19 Mar 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी गांव की एक महिला से आवास का पैसा भेजने के नाम पर 40 हजार रुपये फोन पे करवा लिया। पैसा पुनः न भेजने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सोनहा पुलिस से की है।
मझारी गांव निवासी रीना ने शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसके मोबाइल फोन नंबर पर 11 मार्च को फोन आया। कहा कि मैं लखनऊ हेड ऑफिस से बोल रहा हूं, तुम्हारा आवास आया है। मोबाइल फोन पर 40 हजार रुपये भेज दो। तुम्हारे खाते में आवास का साढ़े तीन लाख रुपये भेज दे रहा हूं। रीना अपने गांव के नजदीकी दुबौली चौराहे से एक दुकान से एक बार में 10 हजार और फिर 30 हजार रुपये भेजवा दिए। पुनः 16 हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसा भेजने से मना करने पर उसने बेटी मधु व बेटा कृष्णा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है शिकायत की जांच कर कार्रवाई किया जाएगा।