फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman beaten and injured

Basti News: महिला को मारपीट कर घायल किया

Mon, 04 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and injured
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पिकौरा में घर से निकालने पर महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के यहां की लक्ष्मी सिंह पत्नी अभय कुमार सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के बाहर दीपक जला रही थी। उनके देवर विजय सिंह पुत्र रुद्रनाथ सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली व उनके दोस्त राघवेंद्र खीरा घाट भटोलवा थाना कोतवाली आए और उन्हें अपशब्द कहते हुए घर से निकालने लगे। विरोध करने पर हमारा मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

--
कार की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कार की टक्कर से घायल युवक के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गाऊखोर निवासी अनूप कुमार चौधरी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई अमित चौधरी बाइक से मनौरी जा रहे थे। गलत दिशा से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

दिल्ली में मिलीं गुमशुदा दो युवतियां

वालटरगंज। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के भरौली गांव से गुमशुदा दो युवतियाें को सीडीआर से प्राप्त लोकेशन के आधार पर ढूंढ़ लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों को दिल्ली के निहाल विहार पचास फुटा रोड हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान से ढूंढ़ लिया गया है। मकान मालिक का नाम ओमकार बताया गया है। इन युवतियों के अलावा सचिन उर्फ हेमंत पांडेय व प्रियांशु उपाध्याय निवासीगण मध्य नगर पकरैला थाना ललिया जनपद बलरामपुर को भी पकड़ा गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed