{"_id":"66eb24e1f40f1bb67f02de14","slug":"woman-attacked-with-sharp-weapon-for-refusing-to-settle-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123996-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: केस में सुलह से इन्कार करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: केस में सुलह से इन्कार करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
- पैकोलिया थानाक्षेत्र के कपूरपुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी एक महिला पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मंगलवार रात में हुई वारदात में लहूलुहान महिला को सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिलाओं समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि पुराने केस में सुलह न करने से उस पर हमला किया गया।
उक्त गांव निवासी महेश की पत्नी निशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार की रात अपने घर में सो रही थी। गांव के बाबूलाल मौर्य की पत्नी इंद्रपती, उनका बेटा आशीष मौर्य, सतीश मौर्य तथा पुत्री संध्या मौर्या करीब पौने एक बजे रात को कुल्हाड़ी और बांकी लेकर प्रहार करने लगे। आरोप है कि मारने-पीटने के दौरान इंद्रपती ने उसे पकड़ लिया और आशीष मौर्य प्रहार करने लगा। इससे वह लहूलुहान हो गई। किसी तरह शोर मचाने पर पड़ोस के लोग दौड़े तब उसकी जान बची।
आरोपी पुराने मुकदमे में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सिर में गंभीर चोटें लगने व रक्तस्राव से वह बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने फौरन 108 एंबुलेंस और डायल पुलिस 112 को सूचना दी। महिला के परिजन रोजी-रोटी के जुगाड़ में बाहर रहते हैं। उसकी बेटी एक महीने पूर्व अपनी बुआ के घर गई है। वह महिला घर में अकेली थी। थानाध्यक्ष संजू यादव ने बताया कि आरोपियों पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।