{"_id":"67ab9e95097c34f804028794","slug":"woman-and-teenager-died-due-to-hanging-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131868-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फंदे से लटकने से हुई थी महिला और किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फंदे से लटकने से हुई थी महिला और किशोरी की मौत
Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोनहा। नरखोरिया की ब्यूटी रावत (32) पत्नी संतोष रावत व करौता की ज्योति (15) पुत्री हीरालाल की मौत फंदे से लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
शनिवार को सोनहा क्षेत्र के नरखोरिया में ब्यूटी रावत व करौता में ज्योति का शव छत के कुंडे में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आई है। शनिवार की दोपहर में ब्यूटी की अपनी चार वर्षीय पुत्री अंकिता के साथ घर पर थी। पति संतोष के लौटने पर पुत्री ने मम्मी के दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटकने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले संतोष ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतार दिया।
विज्ञापन
वहीं करौता निवासी आठवीं में पढ़ने वाली ज्योति (15) का शव शनिवार की सुबह आठ बजे घर के पास बने टिन शेड की कुंडे से साड़ी के सहारे लटक रहा था। जानकारी होने पर ज्योति के पिता हीरालाल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान किसी ने सूचना सोनहा पुलिस को दे दी थी। संवाद